फोटो-39 कंपिल में धू-धूकर जल रही मारुति वैन। स्रोत: जागरूक पाठक
कंपिल। कस्बा के कायमगंज रोड पर निरीक्षण भवन के पास खाली मैदान में सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे युवक मारुति वैन के सिलिंडर में गैस रिफिलिंग कर रहे थे। अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में वैन धू-धूकर वैन जलने लगी। तेज लपटें उठते ही रिफिलिंग कर रहे युवक मौके से भाग गए। इसी बीच सिलिंडर फटने से तेज धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुन आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इसी बीच लपटों से घिरे वैन के टायर फटने लगे। इससे कोई भी व्यक्ति आग बुझाने के लिए आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सका। फिलहाल इससे साफ है कि क्षेत्र में गैस रिफिलिंग का धंधा जोरों से चल रहा है। थानाध्यक्ष नितिन चौधरी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।