फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीन चौराहों पर 41.38 लाख से लगेंगी ट्रैफिक लाइटें

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के तीन चौराहों को जाम से मुक्त करने की मंशा से 41.38 लाख रुपये से ट्रैफिक लाइटें लगाने का काम शुरू कर दिया है। सिस्टम शुरू होने के बाद वाहन मनमाने तरीके से नहीं घुस सकेंगे। कार्यदायी संस्था ने काम शुरू कर दिया है। इससे यातायात पुलिस को जाम से निजात दिलाने में खासी सहूलियत होगी।
विज्ञापन

नगर पालिका ने पिछले साल 30 अक्तूबर को जिला स्तरीय समिति में कार्ययोजना पास कराई थी। इसमें नगर को सेफ सिटी बनाने, जनता को जाम से मुक्ति दिलाने, बच्चों की सुरक्षा की दृष्टि से मुख्य चौराहों पर तीन ट्रैफिक सिग्नल लाइटें लगाने का प्रस्ताव शामिल थे। इसमें 41,38,791 रुपये खर्च करने की योजना थी। इसी के अनुपालन में कार्यदायी संस्था ने फतेहगढ़ चौराहा और लालगेट चौराहे पर पोल खड़े कर दिए हैं।
इसके अलावा त्रिपौलिया चौक पर भी ट्रैफिक लाइट लगाने की योजना है। इन तीनों चौराहों पर वाहनों का अधिक दबाव रहता है। लिहाजा जाम लगना आम बात हो गई है। ट्रैफिक लाइट लगने के बाद जाम से मुक्ति मिलने की आस बंध गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा आईटीआई चौराहा, साहबगंज चौराहा, कादरीगेट चौराहा, पांचाल घाट चौराहा, सेंट्रल जेल चौराहा, जिला जेल चौराहा, मसेनी चौराहा समेत कई अन्य स्थानों पर भी जाम की समस्या रहती है।
यातायात प्रभारी रजनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने सभी स्थानों का प्रस्ताव दिया था। ट्रैफिक सिस्टम लगने की शुरुआत हो गई है। आने वाले दिनों में अन्य स्थानों पर भी लगवाने का प्रयास किया जाएगा। ट्रैफिक लाइट लगने के बाद अधिक सुरक्षा कर्मियों की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका उपयोग दूसरे स्थानों पर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें