फर्रुखाबाद। गैंग बनाकर आपराधिक गतिविधियों में शामिल तीन बदमाशों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस गैंग में लीडर का काम राहुल बाथम कर रहा है। पुलिस ने डीएम की अनुमति के बाद कार्रवाई की है।
शहर कोतवाल अनिल कुमार चौबे ने गैंग लीडर पलरिया निवासी राहुल बाथम, सदस्य नवाब दिलावरजंग निवासी सुरेश बाथम, दिल्ली ख्याली कूंचा के राजेश कुमार के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है। गैंग के सदस्य आर्थिक लाभ लेने के लिए शहर में जुआ का कारोबार करते हैं। आपराधिक प्रवृत्ति होने की वजह से लोगों में भय व्याप्त है। पुलिस ने इनकी सक्रियता को देखते हुए जिलाधिकारी से अनुमोदन लेकर गैंगस्टर की कार्रवाई कर दी है।