फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप टेन अपराधियों पर करें गैंगस्टर की कार्रवाई : डीआईजीे

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। थाने का निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी ने कार्यालय में टॉप टेन अपराधी, रजिस्टर नंबर चार, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर आदि देखे। प्रभारी निरीक्षक को टॉप टेन अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर एवं जमानत पर बाहर आए अपराधियों का सत्यापन करने के लिए कहा। उन्होंने मुख्य मार्ग पर पैदल गश्त कर व्यवस्था देखी।
गुरुवार दोपहर करीब एक बजे डीआईजी जोगेंद्र कुमार थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें देख पुलिसकर्मी व्यवस्था दुरुस्त करने में जुट गए। कार्यालय में हेड कांस्टेबल देव प्रकाश से डीआईजी ने बीट रजिस्टर, गुंडा रजिस्टर, विवेचनाओं के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने कार्यालय में प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा से अपराध संबंधित जानकारी ली।
उन्होंने टॉप टेन अपराधी, रजिस्टर नंबर चार, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर आदि मंगवाकर देखे। डीआईजी ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिए कि हिस्ट्रीशीटर के घर जाकर उनका सत्यापन किया जाए। चाल चलन की जानकारी ली जाए। 10 साल में जमानत पर बाहर आए अपराधियों की सूची तैयार कर उनका सत्यापन कर उन पर नजर रखें।
विज्ञापन

आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को चिन्हित करें। टॉप टेन अपराधियों पर गैंगस्टर, 14/1 सहित चार कार्रवाई की जाएं। इंस्पेक्टर व दरोगाओं को निर्देश दिए कि छोटी- बड़ी घटनाओं पर तत्काल संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करें। थाने आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करें।
एडीजी ने कस्बा के मुख्य मार्ग पर स्थित बाजार में पैदल गश्त कर व्यवस्था परखी। त्योहार पर सर्राफा बाजार में पुलिस को नजर रखने के निर्देश दिए। दुकानदारों से भी जानकारी ली।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें