फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चेतावनी बिंदु पर पहुंचा गंगा का जलस्तर, गांव व गोशाला जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा और रामगंगा में पानी छोड़ने की मात्रा बढ़ने से गांवों में बाढ़ का पानी घुसने लगा है। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु पर पहुंच गया है। 10 सेमी की बढ़ोतरी के साथ रामगंगा नदी भी उफान पर है। बाढ़ से घिरने वाले गांवों के लोगों में दहशत है। डीएम संजय कुमार सिंह ने बाढ़ क्षेत्र के गांवों का निरीक्षण किया। कटरी धर्मपुर में एक नाव गंगा में समा गई। हालांकि बड़ा हादसा होने से बच गया। आधा कब्रिस्तान पानी में बह गया है। अब गांव की ओर कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन

पहाड़ पर हो रही बारिश से गंगा व रामगंगा किनारे बसे गांवों में आफत ला दी है। शुक्रवार को गंगा का जलस्तर 136.25 मीटर से बढ़कर 136.60 मीटर पर चेतावनी बिंदु को छूने लगा। नरौरा बांध से गंगा में 1,70,514 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इससे सबलपुर, कंचनपुर, सुंदरपुर, जोगराजपुर, फुलहा, गोटिया आदि गांव में बाढ़ का पानी पहुंच गया। पांचाल घाट पर घाट जलमग्न हो गए। गंगा पुत्र अपनी झोपड़ी लेकर ऊंचे स्थानों की ओर जा रहे हैं। पांचाल घाट बंधा स्थित प्राथमिक विद्यालय व पंचायत घर में तीन-तीन फीट बाढ़ का पानी भर गया। रामगंगा का जलस्तर 135.80 मीटर से बढ़कर 135.90 मीटर पर पहुंच गया। खो, हरेली, रामनगर बैराज से 83,526 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। अलादपुर भटौली, कोला सोता गांव में कटान तेज हो गया है। सदर तहसील के कटरी धर्मपुर, पंखियन की मडैया, दीसा की मडै़या आदि में पानी घुसने लगा है। कटरी धर्मपुर के मंजूर अहमद दोपहर में परिजनों संग नाव लेकर गांव में पहुंचे। उन्होंने नाव बांधी कि अचानक आई तेज लहर से नाव डूब गई। गांव के करीब 50 लोग नाव निकालने में जुटे रहेे। ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन से डीएम के आने की सूचना दी जा रही है, मगर किसी ने सुध नहीं ली है। प्रशासन की ओर से कोई सहूलियत नहीं मिली है। गांव के किनारे पांच बीघा खेत और आधा कब्रिस्तान कट गया है। अब प्रधान के मकान की ओर कटान होने लगी है।

अमृतपुर संवाददाता के अनुसार डीएम संजय कुमार सिंह, एडीएम सुभाष चन्द्र प्रजापति, एसडीएम गजराज सिंह के साथ बाढ़ प्रभावित सैदापुर, कंचनपुर, अलादपुर भटौली पहुंचे। कंचनपुर में जिला पंचायत की गौशाला में पानी भरने की सूचना पर डीएम ट्रैक्टर से पहुंचे। कुछ देर बाद जिला पंचायत के अधिशासी अभियंता शिशुपाल शर्मा पहुंचे, तो डीएम ने नाराजगी जताई। बाढ़ के पानी में खड़े 56 गोवंशों को ऊंचे स्थान पर ले जाने के निर्देश दिए। पानी भरने की सूचना न देने पर लेखपाल मोहित गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। अलादपुर भटौली में कटान देखा। रामगंगा के किनारे के लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की सलाह दी। डीएम ने तहसीलदार कर्मवीर सिंह से कहा कि जांच कर भूमिहीन लोगों को स्थान उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें