फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब, रामगंगा घटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। सोमवार को गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया है। वहीं, रामगंगा का जलस्तर 30 सेंटीमीटर घटा है। बांधों से पानी छोड़े जाने से मंगलवार को गंगा का जलस्तर और बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन

पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश से नदियों में पानी बढ़ा है। वहीं, नरौरा बांध से गंगा में 81 हजार 336 क्यूसेक पानी छोड़े जाने से मंगलवार को जलस्तर और बढ़ने की आशंका है। सोमवार को गंगा का जलस्तर 136.50 मीटर से बढ़कर 136.55 मीटर पर पहुंच गया। चेतावनी बिंदु 136.60 मीटर पर है।
रामगंगा का जलस्तर 134.60 मीटर से घटकर 134.30 मीटर पर आ गया है। रामगंगा में खो, हरेली, रामनगर बैराज से 46 हजार 889 क्यूसेक पानी और छोड़े जाने से जलस्तर बढ़ने की आशंका है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांव माखन नगला, फुलहा, कहिलियाई, जोगराजपुर रामपुर, लायलपुर, रतनपुर आदि गांव में पानी पहुंचने लगा है। इससे ग्रामीण चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि पानी बढ़ा है, लेकिन बाढ़ जैसे हालात नहीं है। लेखापाल अपने क्षेत्रों में नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें