फर्रुखाबाद। सामूहिक दुष्कर्म के मुकदमे में वकील ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। महिला ने वर्ष 2017 में पांच लोगों के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया था। इस मामले में दोनों पक्ष हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट में पैरवी कर चुके हैं।
कन्नौज की कोतवाली सदर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एक जुलाई 2017 को फतेहगढ़ की एसीजीएम कोर्ट में थाना व कस्बा ठठिया निवासी विजय सिंह, अनुराग उर्फ ब्रह्मा, ज्योति प्रकाश, गांव पल्टे पुरवा निवासी राजवीर उर्फ इंद्रपाल, वकील कुलदीप उर्फ जयवीर के खिलाफ परिवाद दर्ज कराया था।
इसमें बताया कि उसकी कास्मेटिक की दुकान है। 26 जून को कचहरी तिराहे पर बोलेरो सवार विजय सिंह सहित पांचों लोग उसे बहाने से बघार मेडिकल कॉलेज के पास बाग में ले गए। वहां सभी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
कोर्ट के आदेश पर परिवाद दर्ज कराया। आरोपी पक्ष के लोग हाईकोर्ट चले गए। वर्ष 2021 में आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी हो गए।
मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया।
राहत न मिलने पर आरोपी अनुराग ने पहले कोर्ट में समर्पण कर दिया।
बुधवार को वकील कुलदीप उर्फ जयवीर ने वकील मुदित मिश्रा के माध्यम से कोर्ट में समर्पण कर दिया।