फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पत्नी के मायके जाने से क्षुब्ध पति ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने जांच कर शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बीबीगंज निवासी लालू (35) मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर करता था। 10 दिन पहले लालू का पत्नी राधा से विवाद हो गया। पत्नी राधा बच्चे खुशी व करन सहित छह माह की बेटी को लेकर मायके चली गई थी। इसके बाद से लालू परेशान चल रहा था।
रात को लालू खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। लगभग 11 बजे मां मुन्नी देवी लालू के कमरे में गई। उसने लालू को दुपट्टे से कमरे के कुंडे में फंदे पर लटका देखा। मां मुन्नी देवी के चीखने पर पुत्र सोनू, निर्मल, दीपक, विशाल आ गए। परिजनाें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने आत्महत्या के कारण के बारे में पूछा। मां मुन्नी देवी ने बताया कि 10 दिन पहले हुए विवाद के बाद बहू मायके चली गई थी। उसके बाद से लालू परेशान चल रहा था। जानकारी होने पर पत्नी राधा बच्चों सहित ससुराल आ गई। उसका रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया।
सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में लालू की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें