फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: राजेंद्र नगर पोस्ट आफिस में लाखों की धोखाधड़ी, खातों में बैलेंस निल

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राजेंद्र नगर पोस्ट ऑफिस में लाखों की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पोस्ट ऑफिस के कई खातों में बैंलेस निल है। वहां के शाखा डाकपाल को निलंबित कर दिया गया है। सहायक अधीक्षक पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। ऐसे में खाताधारकों को नीबकरोरी उप डाकघर में खातों के सत्यापन के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद ब्लाॅक के राजेंद्र नगर पोस्ट आफिस में 300 ग्रामीणों के खाते है। कई लोगों के खातों में बैलेंस निल आ रहा है। यहां तैनात शाखा डाकपाल दीपक रंजन से इस संबंध में विभाग की ओर से पत्राचार कर जानकारी मांगी गई, लेकिन उन्होंने कोई सूचना नहीं दी। प्रारंभिक जांच के बाद खातों में लाखों की धोखाधड़ी में दीपक रंजन को विभाग ने निलंबित कर दिया है।
सहायक अधीक्षक फतेहगढ़ डाकमंडल प्रकाश चंद्र मामले की जांच कर रहे हैं। राजेंद्रनगर के सभी खातों की जांच की वजह से वहां काम काज बंद चल रहा है। खाताधारक वहां जानकारी करने पहुंचते हैं तो उनको सत्यापन की बात बताकर वापस भेज दिया जाता है।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर पोस्ट ऑफिस के सभी खाताधारकों को नीबकरोरी उपडाकघर में खातों का सत्यापन करने के लिए बुलाया गया है। ऐसे में जिस खाते में अनियमितता पाई जाएगी, विभाग उनको ठीक कराएगा। सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश चंद्र ने बताया कि राजेंद्र नगर के शाखा डाकपाल को खातों में बैलेंस निल होने पर निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। खाताधारकों को सत्यापन के लिए नीबकरोरी उपडाकघर में बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें