फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: माफिया के भाई समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एक महिला के प्लाट का धोखाधड़़ी से बैनामा कराने के बाद रंगदारी मांगने के मामले में माफिया भाई समेत चार लोगों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला सुभाषनगर बजरिया निवासी शकुंतला देवी ने थाने में गैंगस्टर में जेल काट रहे माफिया अनुपम दुबे के फतेहगढ़ के मोहल्ला कसरट्टा निवासी भाई अनुराग दुबे उर्फ डब्बन, अमित दुबे उर्फ बब्बन, मोहम्मदाबाद थाने के अलावलपुर निवासी धर्मेंद्र चतुर्वेदी उर्फ पप्पू चौबे और अल्हानगर बढ़पुर निवासी प्रवीन कटियार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
कहा कि 19 मार्च 2018 को जहानगंज के गांव अदमापुर निवासी बीना सिंह से अल्हानगर बढ़पुर स्थित प्लाट खरीदा था। बीना ने यह प्लाट बढ़पुर के महेंद्र कटियार से पांच सितंबर 2005 को खरीदा था। इस जमीन पर माफिया अनुराग दुबे की नजर पड़ गई। उसी जमीन के पास अनुराग दुबे ने परिचित प्रवीन कटियार की पत्नी सीमा कटियार के नाम पर 15 जुलाई 2020 को एक जमीन का बैनामा करवा दिया। इसी दौरान पति की मौत हो गई। अमित उर्फ बब्बन ने सीमा कटियार से छह नवंबर 2020 को यह जमीन अपने नाम करवा ली। अगले दिन सात दिसंंबर को चारों आरोपियों ने उनके प्लाट की बाउंड्रीवाल तोड़कर कब्जा शुरू कर दिया। जानकारी होने पर उनके साथ गाली-गलौज कर भगा दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद अनुराग दुबे ने फोन करके अपने घर बुलाया। वहां अन्य तीनों आरोपी पहले से मौजूद थे। उन्होंने आठ लाख रुपये लेने के बाद ही जमीन छोड़ने की बात कही। उन्होंने अपने पुत्र सतेंद्र को घर भेजा, तो आरोपी पुत्र के साथ घर गए और दो लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने छह लाख रुपये बाद में न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी धर्मेंद्र व प्रवीन ने पुत्र के मोबाइल पर फोन करके धमकी दी। इकलौता पुत्र होने के डर से वह चुप रही। उसके पुत्र की हत्या हो सकती है। पुलिस ने मोहम्मदाबाद क्षेत्र के एक आरोपी को पकड़़ लिया है। हालांकि अभी गिरफ्तारी नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें