फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

Mon, 10 Apr 2023 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जमीन का दुबारा बैनामा कर धोखाधड़ी के मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला चंपत निवासी सौदान सिंह ने कोर्ट के आदेश पर मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव बीघामऊ निवासी असगर, इम्तयाज, रब्बन बेगम, मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नगला नानकार निवासी सुनीता देवी, गांव परिउली निवासी रघुवीर सिंह, हरियाणा जनपद फरीदाबाद सेक्टर 22 जीवन नगर निवासी विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें आरोप लगाया कि पिता लाखन सिंह ने असगर अली व मोहम्मद अली से 23 मई 1970 में जमीन का बैनामा करवाया था। तभी से वह जमीन पर काबिज है। उसके बाद भी असगर व मोहम्मद अली के पुत्र इम्तयाज, पत्नी रब्बन ने 27 दिसंबर 2022 को सुनीता देवी के नाम पर जमीन का बैनामा कर दिया। सुनीता देवी ने जानकारी होने के बाद भी विनोद के नाम पर जमीन का बैनामा कर दिया। जानकारी होने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गया लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें