फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पीसीएफ गोदाम से चोरी में चार दबोचे, 28 बोरी माल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पीसीएफ गोदाम से गेंहूं और चीनी की 106 बोरियों के चोरी के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर 28 बोरी माल भी बरामद हो गया है।
विज्ञापन

सातनपुर स्थित पीसीएफ गोदाम में 20 नवंबर को गिनती के वक्त 93 बोरी गेहूं और 13 बोरी चीनी चोरी होने की जानकारी हुई थी।
इस मामले में सदर की मार्केटिंग इंस्पेक्टर नीरू ने कोतवाली में अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने पपियापुर के धर्मेंद्र, गौरी उर्फ गौरव, संदेश उर्फ भूरा, सचिन को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आरोपियों ने चोरी की घटना कबूल कर ली।
पुलिस ने उनके कब्जे से 20 बोरी गेहूं और आठ बोरी चीनी के अलावा सात खाली बोरी भी बरामद कर ली।
पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें