फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नियम विरुद्ध भुगतान करने में चार सचिव व एडीओ फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायतों में मनमाने तरीके से नियम विरुद्ध भुगतान करने के मामले में चार सचिव व एडीओ फंस गए हैं। डीपीआरओ ने सभी को नोटिस जारी कर संतोषजनक जवाब न मिलने पर निलंबन व एफआईआर की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों का भुगतान सचिवालय के कंप्यूटर से करने के आदेश हैं। इसमें ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पर कार्ययोजना अपलोड करने के साथ भुगतान करने के लिए कहा गया था। 24 अगस्त 2022 को जारी आदेश में सचिवालय के अतिरिक्त अन्य स्थान से भुगतान करने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
इसके बावजूद सचिव व प्रधानों की मिलीभगत के चलते मनमाने तरीके से भुगतान किए जा रहे हैं। डीपीआरओ उमाशंकर मिश्र ने पंचायत गेटवे पोर्टल पर एक से सात मार्च तक भुगतान की समीक्षा की। इसमें पता चला कि मोहम्मदाबाद की ग्राम पंचायत नगला बाग रठौरा के सचिव संजय सक्सेना ने 1,36,652 रुपये, ग्राम पंचायत जल्लापुर के सचिव अभय राज ने 56,830 रुपये सचिवालय के कंप्यूटर के बजाय अन्य स्थान से भुगतान किया है।
विज्ञापन

इस पर डीपीआरओ ने सचिवों के अलावा एडीओ गिरंद सिंह वर्मा को भी चेतावनी नोटिस जारी किया। ब्लॉक बढ़पुर की ग्राम पंचायत ढिलावल में नियम विरुद्ध 24 हजार रुपये भुगतान करने में सचिव देवांश सुमन व प्रभारी एडीओ सत्यनारायण सिंह, कायमगंज की ग्राम पंचायत खेतलपुर सौरिया में तीन हजार रुपये भुगतान करने में सचिव विवेक बाबू मिश्रा व एडीओ ओमकार सिंह को नोटिस जारी किया गया। डीपीआरओ ने इस मामले में स्पष्टीकरण के साथ व्यय वाउचर पत्रावली 18 मार्च तक प्रस्तुत न करने पर निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें