फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किसान के घर से चार लाख के जेवर नकदी चोरी

Mon, 24 Jul 2023 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 35
विज्ञापन

- खेत में मिला खाली बक्सा, पुलिस ने की जांच पड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। किसान के घर में घुसे चोर चार लाख के जेवर व नगदी लेकर चंपत हो गए। किसान के मकान के पास खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की। किसान ने घटना की तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव त्यौरी इस्माइलपुर के मजरा डुडियापुर निवासी किसान रामब्रेश यादव ने कुछ दिन पहले नया मकान बनवाया। मकान के अंदर कमरों में दरवाजे नहीं लगे हैं। वह परिवार सहित नए मकान में रहने लगे। रामब्रेश ने मक्का बेचकर 1.10 लाख रुपये घर में रख दिए थे। शनिवार को रामब्रेश, पुत्र विवेक के साथ छत पर सो रहे थे। बहू व बेटी आंगन में सोई थी। रात में किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। चोर कमरे से बक्सा उठाकर ले गए।
विज्ञापन

गांव के शिवकुमार के खेत में चोरों ने बक्से का ताला तोड़ा और उसमें रखे 1.10 लाख रुपये, चार सोने की चूड़िया, एक चेन, चार अंगूठी, एक सोने का हार व चांदी के जेवरात निकाल लिए और खाली बक्सा खेत में छोड़कर चले गए। रविवार सुबह विवेक छत से नीचे आया और बक्सा गायब देखकर शोर मचाया। इससे परिजन व आसपास के लोग आ गए। पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल के दौरान खेत में खाली बक्सा पड़ा मिला। रामब्रेश ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। एसओ जेपी शर्मा ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन



पशु चिकित्सालय का ताला तोड़कर नगदी व कागजात चोरी
फोटो - 7
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के फैजबाग में पशु चिकित्सालय है। यहां पर डॉक्टर फूल बाबू की तैनाती है। वह शनिवार को पशु चिकित्सालय का ताला बंद कर कर्मचारियों के साथ घर चले गए थे। रात में किसी समय चोरों ने अस्पताल का ताला तोड़ दिया और अलमारी का लॉक खोलकर सात हजार रुपये व कागजात चोरी करके ले गए। रविवार की सुबह कर्मचारियों ने घटना की जानकारी डॉक्टर को दी। डॉ. फूल बाबू ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें