मोहम्मदाबाद। दरवाजे के सामने खड़े होकर अश्लील बातें करने के विरोध में युवक को गांव के दबंगों ने घर में घुुसकर लाठी-डंडों से पीट दिया। बचाने आए तीन परिजनों को भी पीटा। दबंग पथराव कर वहां से भाग गए। युवक ने 11 लोगों के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली क्षेत्र के पिपरगांव निवासी हरेंद्र कुमार गुरुवार को अपने घर के बाहर बैठे थे। गांव के तीन दबंग युवक अपने अन्य साथियों के साथ दरवाजे पर अश्लील बातें कर रहे थे। हरेंद्र ने विरोध किया लेकिन युवक नहीं माने। दोपहर दो बजे हरेंद्र चक्की पर गेहूं पिसाने गया तो युवकों ने उसको रास्ते में घेर लिया। युवकों ने शाम को फिर से दरवाजे पर आने की धमकी दी। हरेंद्र वहां से घर आ गया।
शाम को दबंग युवक सहित 11 लोग लाठी-डंडे लेकर दरवाजे पर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने घर में घुसकर हरेंद्र को पीटा। बचाने आईं चाची ज्योति, बुआ अर्चना, चाचा दीपक कुमार को भी घायल कर दिया।
शोर सुनकर आए आसपास के लोगों के ललकारने पर दबंग युवक पथराव कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। हरेंद्र ने 11 लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया है।