फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी से लूट में चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
व्यापारी से लूट में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ऑटो पार्ट्स व्यापारी से हुई लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरोह का सरगना मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट के रुपये व असहे बरामद किए हैं। वहीं, इस खुलासे से व्यापारी संतुष्ट नजर नहीं हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला बालाजी पुरम खानपुर निवासी गगन कटियार 30 सितंबर की रात को बद्री विशाल कॉलेज के सामने स्थित अपनी ऑटो पार्ट्स की दुकान बंद करके रात को बाइक से घर जा रहे थे। तभी बाइक पर सवार बदमाश व्यापारी की आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर 4.25 लाख रुपये लूटकर भाग गए थे।
पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात लुुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। एसपी अशोक कुमार मीणा ने खुलासे के लिए सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह की अगुवाई में शहर कोतवाल विनोद शुक्ला, एसओजी प्रभारी अशोक कुमार, सर्विलांस प्रभारी जगदीश भाटी को लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल के आसपास दुकानों व घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।
एक मकान के सीसीटीवी कैमरों में लुटेरों के फुुटेज मिल गए। गुरुवार सुबह कोतवाल व एसओजी प्रभारी ने अमेठी जदीद के पास से डकैती की योजना बनाते समय मोहल्ला शांति नगर नगला पजाबा निवासी रवि सिंह, शिवम, मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी आजाद कुशवाह नीरज जाटव को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी गिरोह के सरगना अतुल दिवाकर पुलिस को चकमा देकर भाग गया।
पुलिस ने पकड़े गए लुटेेरों के पास से तीन तमंचे व चार कारतूस बरामद कर लिया। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त दोनों बाइकें, 91 हजार रुपये, मिर्च पाउडर का एक पैकेट, चार टार्च बरामद की है।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि व्यापारी के बैग में 1.68 लाख रुपये मिले थे। पांचों लोगों ने बराबर-बराबर रुपये बांट लिए थे।
पुलिस लाइन के सभागार में एसपी अशोक कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी व्यापारी की कई दिन से रैकी कर रहे थे।
पकड़े गए आरोपियों व उसके साथी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।
सरगना कर चुका लूट की कई वारदातें
मोहल्ला गंगादरवाजा निवासी लूट का सरगना अतुल दिवाकर पहले भी कई लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। वह मऊदरवाजा थाना क्षेत्र में हुई लूट में जेल भी जा चुका है। घटना के बाद अतुल बरेली भाग गया था।
पीड़ित ने गुडवर्क पर उठाए सवाल
व्यापारी गगन का कहना है कि उनके पास पास उस दिन 4.25 लाख रुपये बैग में थे। इसके उनके पास साक्ष्य मौजूद हैं। पर पुलिस बहुत कम रकम बता रही है। इसके अलावा जो बाइकें पुलिस ने बरामद की हैं, वह ज्यादा पुरानी नहीं हैं। जबकि उनके साथ लूट करने वालों के पास बाइक पुरानी थी। घटना के बाद वह जल्द स्टार्ट भी नहीं हुई थी। इस पर बदमाश कुछ दूर बाइक घसीट कर ले गए थे। उसके बाद बाइक स्टार्ट कर भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें