फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार चार छात्राएं घायल

Thu, 20 Jul 2023 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ट्रैक्टर की टक्कर से अलग-अलग साइकिलों पर सवार चार छा6ाएं घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बराकेशव निवासी प्रवीण कुमार की पुत्री शीलू 13 वर्ष, मुकेश की पुत्री पिंकी 15 वर्ष, अरविंद की पुत्री आकांक्षा 15 वर्ष, श्याम सिंह की पुत्री जानवी 13वर्ष बुधवार को एके इंटर कॉलेज धूरीहार से पढ़ाई करके साइकिल से घर वापस जा रही थी। सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने चारों छात्राओं की साइकिलों में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसमें छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कराया। चाालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जानवी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य छात्राओं को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। एसओ जेपी शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें