फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कुत्ते के काटने पर विवाद में पूर्व प्रधान हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में कुत्ते के काटने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने पूर्व प्रधान जगतपाल सिंह को हिरासत में लेकर शांतिभंग की कार्रवाई की है। महिला के दरवाजे पर राइफल लेकर खड़े पूर्व प्रधान का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। गांव की गीता देवी पत्नी वीर बहादुर ने पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व प्रधान राइफल लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचे और गोली मारने की धमकी दी। वहीं, पूर्व प्रधान जगतपाल सिंह ने इन आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि उनके आठ वर्षीय भतीजे सागर को महिला के कुत्ते ने काट लिया था। वह शिकायत करने महिला के घर गए थे। थानाध्यक्ष सचिन सिंह चौधरी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान को हिरासत में लेकर कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें