फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग की टीम ने जेसीबी से जमीन की कराई मेड़बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। वन विभाग की टीम ने रविवार को ममरेजपुर में साढ़े छह बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई है। वन विभाग की जमीन पर कब्जे की शिकायत समाधान दिवस में की गई थी। बीते दिनों वन विभाग की टीम की नापजोख में साढ़े छह बीघा जमीन पर कब्जा मिला था। इस पर फसल खड़ी है।
विज्ञापन

टीम ने ग्रामीणों को फसल हटाकर कब्जा छोड़ने की हिदायत दी थी। वन रक्षक सचिन कुमार कुछ दिन पहले मजदूरों को लेकर चिह्नित की गई जमीन पर पोल लगवाने गए थे। ग्रामीणों ने मजदूरों से गालीगलौज कर भगा दिया था। विरोध करने पर वन रक्षक से गालीगलौज कर मारपीट की थी।
वन रक्षक ने इस मामले में थाने में तहरीर दी थी। रविवार को वन रक्षक सचिन कुमार टीम व फोर्स के साथ जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। कब्जा की गई जमीन के चारों ओर जेसीबी से खोदाई करवाकर मेड़बंदी करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें