कायमगंज के पुल गालिब तिराहे पर तैनात फोर्स। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कायमगंज। विसर्जन यात्रा में शामिल युवक से मारपीट के बाद शुक्रवार को हुए बवाल के बाद क्षेत्र में भारी फोर्स तैनात रहा। माहौल शांतिपूर्ण है।
रोज की तरह शनिवार को भी बाजार में चहलकदमी रही। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मोहल्ला पटवन गली में गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान जामा मस्जिद के पास बाइक सवार दानिश पटवन गली निवासी अमर की बाइक में भिड़ंत हो गई।
दोनों में शुरू हुई कहासुनी व मारपीट के बाद यात्रा में शामिल बजरंग दल नगर संयोजक प्रभात कश्यप व पटवन गली निवासी विक्रम व प्रबल वर्मा को दूसरे वर्ग के लोगों ने खींचकर पीट दिया।
इस पर मामला तूल पकड़ गया। देर रात भीड़ कोतवाली में डटी रही। पुलिस ने प्रभात की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
इसके बाद भीड़ आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गई। देर रात बवाल चलता रहा। पुलिस ने रात में ही दानिश व आशिफ को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
तनाव को देखते हुए नगर के गल्ला मंडी चौराहा, मुख्य चौराहा, लोहाई बाजार, बजरिया, जामा मस्जिद, मुंसिफ कोर्ट, पुल ग़ालिब तिराहा आदि स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात रहा। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान किया जाएगा।