फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीज के 21 नमूने लिए, तीन लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसानों को निर्धारित मूल्य व गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए मंगलवार को अधिकारियों ने दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान बीज के 21 नमूने लेने के साथ तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए। अभिलेख न दिखाने पर तीन बीज विक्रेताओं को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने बीज की दुकानों का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों की तीन टीमें गठित कीं। तहसील सदर क्षेत्र में जिला कृषि अधिकारी, कायमगंज क्षेत्र में भूमि संरक्षण अधिकारी व अमृतपुर क्षेत्र में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी की टीमों ने छापा मारा। इस दौरान बीज विक्रेताओं में खलबली मच गई। कई विक्रेता दुकानें बंद कर भाग गए। शहर के सातनपुर मंडी रोड पर राजपूत बीज भंडार, जमापुर चौराहा पर बालाजी बीज भंडार व निबिया चौराहा पर किसान कृषि सेवा केंद्र बंद मिलने पर तीनों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। वहीं खरीद व बिक्री संबंधी अभिलेख न दिखाने पर सातनपुर मंडी के पास किसान बीज एजेंसी, सिटी बीज एजेंसी व जसमई दरवाजा स्थित मंथन कुुमार एग्री बीज भंडार को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि कुल 36 दुकानों पर छापा मारकर बीज के 21 नमूने लिए गए हैं। जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए, जबकि तीन को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें