फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पथराव करने में दोनों समुदाय के पांच लोगों को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। बारावफात के जुलूस के बाद दो समुदाय के लोगों के पथराव, नारेबाजी व गाली-गलौज करने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने दोनों समुदाय के आठ नामजद व साठ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को बारावफात के जुलूस के बाद एक पक्ष के लोग ब्लाक मार्ग से दलमीर खां मोहल्ला आ रहे थे। रास्ते में दूसरे पक्ष के लोग गणेश विसर्जन यात्रा के बाद प्रतिमा स्थल के पास खड़े थे। हूटिंग को लेकर दोनों समुदायों में कहासुनी के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसके बाद पथराव हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को रोकने का प्रयास किया। इस पर दोनों समुदाय के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।
एसओ अमित गंगवार ने इस मामले में मोहल्ला बजरिया निवासी साहिल, मोहल्ला बाजार मंडी निवासी अकरम, मोहल्ला फतेहचंद्र निवासी अमन, गांव सिकंदरपुर निवासी राजा, कस्बा निवासी युनिस, रेहान, मोहल्ला दलमीर खां निवासी जोगराज राजपूत, जोगराज का पुत्र मोहित व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सोमवार रात डीएम डॉ वीके सिंह, एसपी आलोक प्रियदर्शी, सीओ कायमगंज जय सिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंचा। डीएम व एसपी के निर्देश पर पुलिस ने रात भर दबिश डाली।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी साहिल, अकरम, राजा, युनिस, जोगराज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। एसओ अमित गंगवार ने बताया कि गाली-गलौज व पथराव के मामले में दोनों समुदाय के 68 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। अन्य की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

जोगराज पुराना हिस्ट्रीशीटर,कई मुकदमे दर्ज
गाली-गलौज व पथराव के मामले में पकड़ा गया जोगराज राजपूत पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ कई मुकदमे भी दर्ज हैं। एक जनप्रतिनिधि के करीबी होने के कारण क्षेत्र में उसका दबदबा है। सूत्रों की माने तो पूरे मामले में जोगराज की भूमिका को लेकर पुलिस अफसर भी प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं। अन्य थानों से उसका आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें