फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पांच लाइसेंस किए निलंबित, एक दुकान की सील

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद बिक्री में अनियमितता मिलने पर जिला कृषि अधिकारी ने पांच दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर एक दुकान सील कर दी है। इन दुकानों पर खाद की आपूर्ति पर भी रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

किसानों को फसल की बुआई के लिए आसानी से खाद उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को अभियान चलाया गया। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि कमालगंज में छापे के दौरान गांव चुरसाई स्थित कृषि विकास केंद्र पर पॉस मशीन बंद मिली। रेटबोर्ड व स्टाॅक बोर्ड भी नहीं लगा था। इससे लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
गांव रायपुर में मंगलम कृषि सेवा केंद्र, गांव जहांगीरपुर स्थित किसान सेवा केंद्र बिना सूचना के बंद मिले। जांच न हो पाने से दोनों के लाइसेंस निलंबित किए गए। गांव ताजपुर में आनंद खाद भंडार का निरीक्षण के दौरान स्टाक-बिक्री रजिस्टर अपूर्ण मिला। पॉस मशीन भी बंद थी। इससे लाइसेंस निलंबित किया गया है। बंथलशाहपुर में रूश्दा खाद भंडार बंद मिलने से जांच नहीं की जा सकी। फोन कर बुलाने पर भी खाद विक्रेता नहीं आया।
विज्ञापन

लाइसेंस निलंबित करते हुए दुकान सील कर दी गई। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि अनियमितता मिलने से पांचों दुकानों पर थोक विक्रेता के यहां से खाद की आपूर्ति पर भी रोक लगा दी है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें