फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डंपर में केबल फंसने से पांच विद्युत पोल टूटे, आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। सड़क से गुजरने के दौरान डंपर की चपेट में आने से पांच बिजली के पोल टूट कर सड़क पर गिर गए। बंच केबल भी रोड पर आ गिरी। पोल गिरने से एक ग्रामीण भी घायल हो गया। बंच केबल टूट जाने से गांव की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई।
विज्ञापन

कमालगंज से जरारी की ओर जा रहा मौरंग भरा डंपर सोमवार दोपहर करीब एक बजे क्षेत्र के गांव सर्फाबाद से गुजर रहा था। एआरके मेमोरियल इंटर कॉलेज के पास सड़क किनारे झुके बंच केबल डंपर के पीछे वाले हिस्से में फंस गए। इससे बिजली के पांच सीमेंट के पोल टूट कर सड़क पर गिर गए। खंभों पर लगे बंच केबल भी नीचे आ गए। पोल गिरने से चपेट में आने से गांव के निसार खान घायल हो गए।

बंच केबल टूटने से गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने डंपर व चालक को पकड़ लिया। सूचना उच्चाधिकारियों को दी। कर्मचारियों ने लाइन दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान जकी आलम ने बताया कि बंच केबल नीचे झुक गए थे। डंपर के पीछे वाले हिस्से में बंच फंस गई। इसी से पोल टूटे हैं। बिजली विभाग के कर्मचारी ने मरम्मत में खर्च होने वाला रुपया चालक से ले लिया। घटना के संबंध में जरारी उपकेंद्र के अवर अभियंता मजीद अहमद ने बताया सर्फाबाद में काम चल रहा है। उन्हें पोल टूटने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीओ रवि पांडेय ने बताया कि वह बैठक में हैं। उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें