मोहम्मदाबाद। आत्महत्या के लिए उकसाने में ससुर ने बहू व उसके परिजनों के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नीबकरोरी निवासी नरेंद्र कुमार दुबे ने पुलिस को बताया कि पुत्र राजकुमार की शादी जनपद एटा थाना जसरथपुर के गांव हरसिंगपुर निवासी अर्चना के साथ हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी।
इसी बात को लेकर ससुरालीजन पुत्र को ताना देकर परेशान करते थे। इससे तंग आकर 29 जुलाई को राजकुमार ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। पुत्र के मोबाइल पर उसके ससुरालियों की धमकी देने के कई ऑडियो मिले हैं। 13 अगस्त को बहू व उसके परिजन घर पर आए और 20 लाख रुपये की मांग करने लगे।
रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर गाली-गलौज किया। समझाने पर भी वह नहीं माने। पिता ने बहू समेत उसके भाई सोनू, मोनू, मां कुसमा, बुआ बबली के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।