फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में नहर में मिला मछुआरे का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। अचरा रोड स्थित झब्बूपर नहर पुल के नीचे पानी में मछुआरे का शव तैरता मिला। उसके सिर में गहरी चोट लगी थी। परिजनों ने मछली पकड़ने के विवाद में गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस मामले को एक हादसा मानते हुए जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव झब्बूपुर निवासी शीशराम कश्यप के 32 वर्षीय पुत्र अशोक का शव गांव के पास ही नहर पुल के नीचे पानी में तैरता मिला। सुबह परिजन वहां पहुंचे। शव को निकालकर घर ले आए। सूचना पर सीओ सोहराब आलम, इंस्पेक्टर जेपी पाल मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल व अन्य स्थानों से नमूने लिए। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुल के पास ही आग की राख व शराब के खाली पौये आदि मिले। इंस्पेक्टर ने बताया यहां मृतक ने रात को मछली भूनकर खाई और शराब पी है। पुलिस का मानना है कि अशोक रोजाना नहर में मछली पकड़ने का काम करता था। रात में मछली पकड़ते समय किसी तरह उसका पैर फिसल गया होगा। पुल के नीचे नुकीली ईंट से टकराकर घायल हो गया।
अशोक के भाई दीनदयाल का कहना है कि उनके भाई से गांव के कुछ लोगों से मछली पकड़ने को लेकर विवाद हुआ था। उसकी टकोरे से हमला कर हत्या कर दी है। पुलिस का कहना है कि भाई नशे की हालत में हैं इसलिए ऐसा बोला रहा है। नशा उतरने के बाद सही बात सामने आएगी।
विज्ञापन

एसआई अनिल सिकरवार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दो माह पूर्व अशोक की पत्नी सुमन चार बेटियों के साथ मायके चली गई थी। अशोक अपने बड़े भाई के घर खाना खाता था। अशोक के 5 भाई और दो बहनें हैं। सभी की शादियां हो चुकी हैं। मां की मौत हो चुकी है। शव देखकर उसकी बहनें बुरी तरह बिलख रहीं थीं। घटना की सूचना अशोक की पत्नी को भी दे दी गई है।
विज्ञापन

सीओ सोहराब आलम ने बताया मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हादसा लग रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें