फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चौराहों-तिराहों पर आतिशबाजी, जमकर मनाया जश्न

Sun, 14 May 2023 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नगर निकाय की मतगणना में जैसे ही परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही प्रमाण पत्र लेकर प्रत्याशी बाहर निकले, तो समर्थकों ने फूलमालाओं से लाद दिया। मतगणना स्थल के बाहर लगे बैरियरों और घरों पर ढोल नगाड़़ा बजाकर आतिशबाजी की गई। चौराहों तिराहों पर भी लोगों ने जमकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

शहर के सातनपुर मंडी और कायमगंज में मतगणना की गई। नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष तथा सभासदों के परिणाम आने के बाद जैसे ही प्रत्याशियों के हाथ में प्रमाण पत्र आए, समर्थक जश्न में डूब गए। बड़ी संख्या में भीड़ मतगणना स्थल के बाहर बैरियर पर पहुंच गई। जीत हासिल करके प्रत्याशी पहुंचे, तो फूलमालाओं से लाद दिया। वहीं ढोल नगाडे से भी स्वागत किया गया। प्रत्याशियों के आवासों पर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई।
शहर के आवास विकास तिराहे पर बसपा प्रत्याशी वत्सला अग्रवाल के समर्थकों ने आतिशबाजी छ़ुड़ाई। शहर के चौक पर बड़ी संख्या में पहुंचे समर्थकों ने आतिशबाजी छुड़ाकर जश्न मनाया। प्रमाण पत्र लेने के बाद जब वत्सला अग्रवाल घर पहुंची, तो भारी भीड़ जमा हो गई। मुस्लिम मोहल्लों में भी जश्न मनाया गया। यही अन्य निकायों में रहा। लोग एक दूसरे का मुंह मीठा कराते दिखे।
विज्ञापन

पुलिस ने प्रत्याशियों के विजयी जश्न पर अंकुश लगाने के लिए नगरों में पैदल मार्च किया। मोहल्लों में भी एकत्रित लोगों से घरों में ही रहने की हिदायत दी। देर रात तक पुलिस गलियों, मोहल्लों में सक्रिय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें