फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बैंक में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंझना कसबा स्थित ग्रामीण बैंक शाखा में शनिवार सुबह करीब नौ बजे धुआं निकलता देख लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी जानकारी मार्केट मालिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य अतुल गंगवार को दी। उन्होंने थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के ताले तोड़े। इसके बाद लोग बैंक के अंदर घुसे। बैंक में आग लगी देख अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों के प्रयास से पानी डालकर आग को बुझाया गया। जानकारी मिलने पर बैंक के कर्मचारी राजकुमार मीणा, अभिषेक यादव, बेबी यादव, प्रवेश अवस्थी व अर्पित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। बैंक में धुआं ही धुआं भरा था। थानाध्यक्ष विद्यासागर तिवारी ने बताया कि शाॅर्ट सर्किट से बैंक में आग लगी है। बैंक में ज्यादा नुकसान नहीं हुआ। क्षेत्रीय लेखपाल मोहित गुप्ता बैंक पहुंचे और शाखा प्रबंधक से जानकारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें