कायमगंज। बिजली विभाग की टीम ने शनिवार को बकाया वसूली अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की। वहीं, दो उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई। एसडीओ विनोद कुमार व अवर अभियंता जावेद खान के नेतृत्व में टीम ने गांव लालबाग में छापा मारा। बिजली विभाग ने 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया बिल न जमा करने पर काट दिए। विभागीय टीम ने 3 लाख 24 हजार 625 रुपये की बकाया राशि भी मौके पर वसूल की। अधिकारियों के अनुसार अभियान जारी रहेगा। संवाद