फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला की मौत पर पति समेत पांच पर प्राथमिकी

Tue, 03 Mar 2026 10:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। एक महिला की संदिग्ध मौत पर पुलिस ने पति समेत पांच ससुरालियों पर हत्या व दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। कन्नौज निवासी विक्रम सिंह ने बलीपुर के मोनू, सोनू, मनु, उषा और हरबख्श पर रिपोर्ट लिखाई। उनकी पुत्री सुनैना (23) का विवाह 22 अप्रैल 2024 को मोनू से हुआ था। विक्रम सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ससुराल वाले कम दहेज का ताना देते थे और मारपीट करते थे। पिता के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को ससुरालियों ने सुनैना की फंदा लगाकर हत्या की। परिजन लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां सुनैना का शव मिला। 19 फरवरी 2026 को पुत्री के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें