फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आर्थिक रूप से परेशान मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानगंज। आर्थिक रूप से परेशान मजदूर ने करवाचौथ की रात को फंदा लगाकर जान दे दी। पत्नी ने पति से किसी प्रकार का विवाद होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी परवेंद्र (30) मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। उसके पिता रामनरेश व मां का देहांत हो चुका है। छोटा भाई रावेंद्र गुजरात में रहकर मजदूरी करता है।
उसके पांच बेटे अवनीश, आशीष, मनीष, जीतू व नितिन है। मजदूरी करके वह परिवार के खर्च की पूरी डालने में सफल नहीं हो पा रहा था। इसके चलते वह परेशान रहता था। रविवार को करवाचौथ के दिन परवेंद्र काम करके घर वापस आया। पत्नी सीमा ने करवाचौथ की रस्में पूरी कीं।
विज्ञापन

इसके पति-पत्नी व बच्चे सोने चले गए। रात में 11 बजे सीमा की आंख खुली तो उसने परवेंद्र को कमरे में नहीं पाया। देर तक पति के वापस नहीं आने पर सीमा कमरे के बाहर आई तो उसने पास वाले कमरे में पति को अंगौछे के बने फंदे पर लटका हुआ पाया।
विज्ञापन

सीमा के चीखने पर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर एसओ जितेंद्र पटेल मौके पर पहुंचे। सीमा ने बताया कि पति से कोई विवाद नहीं था। उन्होंने कभी कोई समस्या भी नहीं बताई। (संवाद)ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें