कमालगंज। राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भोजपुर विधानसभा व जिले के विकास के लिए जोरदारी से आवाज गूंजी। कमालगंज में गंगा नदी पर पक्के पुल के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी किए जाने के साथ ही जिले में मेडिकल खोलने की मांग उठाई गई। गंगा एक्सप्रेसवे व आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेस वे को जिले से जोड़ने के लिए काम शुरू किए जाने की मांग भी की गई।
विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में शुक्रवार को भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने विरोधी दलों खासकर सपा पर जमकर हमला बोला। इस संबंध में वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसके साथ ही विकास कार्यों को लेकर भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि भोजपुर विधानसभा के कमालगंज में गंगा नदी पर महमदगंज मड़ैयन घाट पर पक्का पुल यशस्वी मुख्यमंत्री ने स्वीकृत किया। पुल की वित्तीय स्वीकृति अपेक्षित है। स्वीकृति शीघ्र मिल जाए। विधायक ने कहा कि फर्रुखाबाद में कोई मेडिकल काॅलेज नहीं है। कहा कि गंगा एक्स्प्रेस वे व लखनऊ-आगरा एक्स्प्रेस वे को जिले से जोड़ने की मुख्यमंत्री की घोषणा है। उस पर भी काम शुरू हो।