फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फाइनेंस कंपनी ने जेसीबी व चालक को पकड़ा

Sun, 18 Jun 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। खरीदकर लाई गई जेसीबी का मालिक खुद हर माह रुपये लेता रहा। उसने फाइनेंस कंपनी को भुगतान नहीं किया। बकाया होने पर फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने जेसीबी और उसके चालक को हिरासत में ले लिया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घेराबंदी करके एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी और जेसीबी पुलिस के हवाले कर दी।
विज्ञापन

थाना मेरापुर के गांव बबुरी निवासी शहुल यादव ने कुछ दिन पूर्व पुरानी जेसीबी फिरोजाबाद जिले के थाना जसराना के गांव नगला अमर सिंह निवासी शैलेंद्र सिंह से खरीदी थी। शहुल यादव हर माह 63 हजार रुपये किस्त के रूप में शैलेंद्र यादव के खाते में डालते रहे। शहुल ने शैलेंद्र यादव से जेसीबी ट्रांसफर नहीं कराई थी। शैलेंद्र खुद को रुपये लेता रहा, मगर फाइनेंस कंपनी की किस्त अदा नहीं की। इसी के चलते फाइनेंसर और शैलेंद्र यादव ने चालक शहुल को जेसीबी से उतार कर अपनी कार में डाल लिया और जेसीबी खींच कर ले जाने लगे।
शहुल यादव ने इसकी जानकारी परिजनों को दे दी। कुछ ही देर में कई ग्रामीणों ने कार का पीछा करके गणेशपुर के पास रुकवा लिया। उन्होंने जबरन शहुल को कार से उतार लिया। बघौना भट्ठा के पास जेसीबी भी रुकवा ली। ग्रामीणों ने एक युवक और जेसीबी थाना पुलिस के हवाले कर दी। जेसीबी चला रहे शहुल से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें