फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: छात्रा से छींटाकशी की सूचना पर मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोचिंग से लौट रही एक छात्रा से छींटाकशी की सूचना पर पहुंचे युवकों ने मारपीट शुरू कर दी। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में पथराव होने लगा। उसी समय बीचबचाव करने पहुंचे एक युवक की आंख और सिर में पत्थर लगने से गंभीर चोटें आईं। उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मऊदरवाजा थाने के मोहल्ला नौलक्खा में शनिवार शाम एक छात्रा कोचिंग से घर की ओर पैदल जा रही थी। रास्ते में खड़े युवक फोन पर कुछ वार्तालाप कर रहे थे। छात्रा ने समझा कि युवक उस पर छींटाकशी कर रहे हैं। इस पर उसने परिजनों को फोन कर दिया। कुछ ही देर में पहुंचे युवकों ने हमला बोल दिया।
विज्ञापन

मारपीट होती देख युवकों के परिजन भी निकल आए। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। उसी समय मोहल्ले के बब्बन (42) भी आ गए। वह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग करने लगे, तभी उनके सिर और आंख में लगे पत्थर से लहूलुहान हो गए। घायल को थाने ले जाने के बाद लिंजीगंज अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन

देर शाम लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया है। इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें मामूली विवाद की सूचना मिली थी। पथराव की जानकारी नहीं है। वह जांच कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें