शमसाबाद। शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव शरीफपुर निवासी सुरजीत कुमार रविवार को बाजार में सब्जी लेने आए। सुरजीत ने पंजाब बैंक के पास बर्तन की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर दी और खरीदारी करने लगे। बर्तन दुकानदार अनुपम शर्मा की बाइक भी पास में खड़ी थी। अनुपम ने कर्मचारी से बाइक अंदर खड़ी करने के लिए कहा। कर्मचारी धोखे से सुरजीत की बाइक में चाबी लगाकर उसका लॉक खोल रहा था। उसी दौरान सुरजीत आ गया। उसकी कर्मचारी से कहासुनी के बीच मारपीट होने लगी। दुकानदार अनुपम सहित अन्य लोग भी आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ लिया और थाने ले आई। जानकारी होने पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय गंगवार सहित अन्य लोग थाने पहुंचे। वहां दोनों पक्षों के वार्ता करवाकर मामले को निपटा दिया। (संवाद)