फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक रुपया वापस करने के लिए पेट्रोल पंप पर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। एक रुपया वापस करने को लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों व बाइक सवार युवकों में मारपीट हो गई। पुलिस ने कर्मचारियों सहित दो युवकों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

शमसाबाद-फैजबाग मार्ग पर मोहल्ला खानपुर में पेट्रोल पंप है। ईद के दिन समुदाय के दो युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने पंप पर पहुंचे। युवकों ने 99 रुपये का बाइक में पेट्रोल डलवाया। कर्मचारी ने पेट्रोल डाल दिया। युवकों ने 100 रुपये देकर एक रुपया वापस मांगा। कर्मचारी ने सौ रुपये वापस देकर 99 रुपये देने की बात कही। इस पर कर्मचारी व युवकों के बीच कहासुनी व गाली-गलौज होने लगा। अन्य कर्मचारी भी आ गए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों में लात घूसे चलने से वहां अफरातफरी मच गई। किसी ने एसओ बलराज भाटी को मारपीट की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों सहित दोनों युवकों को पकड़ लिया और थाने ले आई। जानकारी पर पेट्रोल पंप मालिक सहित अन्य गणमान्य लोग थाने पहुंचे। जहां एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्षों ने गले मिलकर समझौता कर लिया।
विज्ञापन

एसओ बलराज भाटी ने बताया कि एक रुपये वापसी को लेकर पेट्रोल पंप पर मारपीट के मामले में थाने में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें