शमसाबाद। क्षेत्र के गांव शरीफुर छिछनी में बुखार के 24 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य टीम ने गांव में शिविर लगाया। इसके साथ ही 52 नमूने लिए गए हैं।
सीएचसी प्रभारी डॉ. सरवर इकबाल ने बताया कि बरेली के अस्पताल में मलेरिया पॉजिटिव मरीज भर्ती है। उसका उपचार चल रहा है। मलेरिया विभाग से उन्हें सूचना दी गई गांव शरीफपुर छिछनी में मलेरिया पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जाए। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य टीम गांव भेजी। बुखार के मरीजों को दवाई दी गई। एलटी राजन, ओम नंदन ने स्टाफ के सहयोग से मलेरिया की जांच के लिए 52 ग्रामीणों की स्लाइड बनाई। मलेरिया पीड़ित महिला कमला देवी पत्नी इंद्रपाल के सभी परिजनों का भी नमूना लिया गया है। सीएचसी प्रभारी ने लोगों को सलाह दी कि बुखार आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर दवाई लें और जांच भी कराएं। घर में सफाई का विशेष ध्यान रखने के साथ जलभराव न होने दें।