फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आरोग्य मेले में बुखार व खुजली के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में बुखार व खुजली के मरीजों की संख्या अधिक रही। कई पीएचसी पर एलटी न होने से मरीजों की जांच नहीं हो सकी। हालांकि व्यवस्थाएं देखने के लिए कोई अधिकारी भी निरीक्षण करने नहीं पहुंचा। कुल 1171 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन


जनपद में शहर के छह व ग्रामीण क्षेत्र के 28 पीएचसी पर आरोग्य मेला लगा। नगरीय पीएचसी नवदिया में डॉ.सचिन कटियार ने 25 मरीज देखे। इनमें 11 बुखार से पीड़ित थे। एलटी न होने से किसी की जांच नहीं हो सकी। यही हाल पीएचसी आईटीआई का रहा। यहां पहुंचे कुल 32 मरीजों में बुखार के 10 व जोड़ों के दर्द के 15 मरीज थे। एलटी न होने से जांच नहीं हो सकी।
बढ़पुर ब्लाॅक पीएचसी रमन्ना गुलजार बाग में डॉ.ऋषिनाथ गुप्ता व फार्मासिस्ट अरविंद कुमार यादव ने 35 मरीज देखे। इनमें 12 मरीज बुखार के व 15 खुजली से पीड़ित थे। यहां भी एलटी की तैनाती न होने पर बिना जांच के ही मरीजों को दवा देकर चलता कर दिया गया। पीएचसी साहबगंज में बुखार के मरीजों की यही स्थिति रही। 31 मरीजों में 10 मरीज बुखार से पीड़ित थे। मोहल्ले में जलभराव व गंदगी से संक्रामक रोग पांव पसार रहे हैं।
विज्ञापन

शमसाबाद प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी चिलसरा में डॉक्टर व एलटी न होने से फार्मासिस्ट नरेंद्र कुमार ने 37 मरीज देखकर दवा दी। इसमें 20 मरीज खुजली व आठ लोग बुखार बुखार से पीड़ित थे। किसी की जांच नहीं हो सकी। पीएचसी फैजबाग में डॉ.कल्पना कटियार ने 39 मरीज देखे। फार्मासिस्ट वीरेंद्र राजपूत ने दवाई दी तो एलटी अलका ने 14 मरीजों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें