फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दौराई-बढ़नी के बीच छह फेरों के लिए चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आने वाले कुछ दिनों में दशहरा, दिवाली व छठ पूजा पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते रेलवे ने दौराई-बढ़नी-दौराई के बीच 09657/09658 नंबर की साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह ट्रेन दौराई से 12 अक्तूबर से 16 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार और बढ़नी से 13 अक्तूबर से 17 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को छह फेरों के लिए चलेगी।
विज्ञापन

रेलवे के इज्जतनगर मंडल के पीआरओ की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 09657 नंबर की ट्रेन दौराई से 12 अक्तूबर शनिवार को दोपहर तीन बजे चलेगी। वह अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, मथुरा जंक्शन, हाथरस सिटी, कासगंज, कायमगंज होकर रविवार को सुबह तीन बजे फर्रुखाबाद से रवाना होगी। कन्नौज, कानपुर अनवरगंज, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोमतीनगर, बाराबंकी, गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर होकर दोपहर 1:25 बजे बढ़नी पहुंचेगी।
वापसी में 09658 नंबर की ट्रेन बढ़नी से 13 अक्तूबर प्रत्येक रविवार को शाम 7:15 बजे चलकर तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी, गोमतीनगर, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेन्ट्रल, कानपुर अनवरगंज, कन्नौज होकर सोमवार तड़के 6:42 बजे फर्रुखाबाद से रवाना होगी। कायमगंज, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा जंक्शन, भरतपुर, बांदीकुई, गांधीनगर जयपुर, जयपुर, किशनगढ़, अजमेर होकर शाम 7:20 बजे दौराई पहुंचेगी। इस ट्रेन में एसी तृतीय श्रेणी इकोनामी के 10, एसी तृतीय श्रेणी, शयनयान, साधारण द्वितीय श्रेणी के दो-दो डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें