फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चेन उड़ाकर महिला टप्पेबाज भाग निकलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की चेन उड़ाकर महिला टप्पेबाज भाग गईं। पीड़िता ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने ईरिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर चौरासी निवासी सीमा कटियार मोहल्ला प्रीतम नगला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। वह बुधवार को आंगनबाड़ी केंद्र से बाहर निकलकर घर जाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठीं। शिवाजी कालोनी के पास पांच महिलाएं आईं और एक महिला को गर्भवती बताकर सभी ई-रिक्शा में बैठ गईं। काली साड़ी पहने महिला सीता कटियार के पास बैठ गई। कुछ दूर बैठने के बाद महिलाएं ई-रिक्शा से उतर गईं।
सीता कटियार मोहल्ले के सामने उतरी। गले से सोने की चेन गायब देखकर दंग रह गईं। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस चालक को कोतवाली ले आई। सीता कटियार ने पूरे मामले की जानकारी इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह को दी। उन्होंने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ टप्पेबाजी की तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें