कंपिल। जमीन के बंटवारे के विवाद में पुत्र ने पिता को फावड़ा मारकर घायल कर दिया। घायल को सीएचसी कायमंगज में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुत्र के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने की तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा निवासी नाहर सिंह (90) के चार पुत्र हैं। एक पुत्र परिवार सहित दिल्ली में रहता है। शुक्रवार को दो पुत्र खेत पर काम करने गए थे। पुत्र अमीर सिंह बाजार से सामान लेने गया था। उसी दौरान दिल्ली निवासी पुत्र परिवार सहित घर पहुंचा।
पुत्र ने नाहर सिंह से जमीन के बंटवारे की बात कही। नाहर ने पुत्रियों की शादी होने तक जमीन का बंटवारा करने से इन्कार कर दिया। इस पर पिता-पुत्र में कहासुनी होने लगी। इस पर पुत्र ने नाहर सिंह को फावड़ा मार दिया। घटना को अंजाम देकर पुत्र घर से निकल गया।
सूचना पर पहुंचे पुत्र अमीर सिंह ने पिता को सीएचसी कायमगंज में भर्ती कराया। अमीर सिंह ने भाई के खिलाफ धारदार हथियार से हमला करने के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने का भरोसा दिया। (संवाद)