फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पुरानी रंजिश में पिता पुत्र को अधमरा किया

Mon, 08 May 2023 01:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र के गांव महादेवपुर में पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने पिता-पुत्र पर लाठी डंडे से हमला कर उन्हें अधमरा कर दिया। घायल ने गांव के 16 हमलवारों के खिलाफ बलबा का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव महादेवपुर निवासी साहब सिंह व फेरु सिंह में दो साल पहले हुई मारपीट की रंजिश चल रही थी। रविवार को साहब सिंह अपने पुत्र राजीव सिंह के साथ खेत में तंबाकू की लौटा-पलटी कर रहे थे। तभी वहाँ फेरु सिंह आकर खड़े हो गए। दोनों में बातचीत होने लगी। यह बात फेरु सिंह के पुत्रों को नागवार लगी। इस पर फेरु सिंह के पुत्र व अन्य परिजन लाठियां लेकर पहुंच गए और साहब सिंह व राजीव पर हमला कर दिया। हमले से राजीव व साहब बुरी तरह घायल हो गए। गांव के निकट खेत पर भगदड़ मच गई। हमलवार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
घायल राजीव व साहब सिंह को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद साहब सिंह को लोहिया अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। राजीव सिंह ने फेरु सिंह, कर्मवीर, ओमवीर, अभिषेक, अनोखेलाल, जोधराम, सूरजपाल, रामकिशन, वीरेंद्र, सतीश, राजीव, राजकिशोर, राजकमल, मूलचंद्र, शिवकुमार, धर्मेद्र के खिलाफ मारपीट व बलबा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें