फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 1124 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में कैद

Thu, 11 May 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद की दो नगरपालिका व सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष व सभासद पद के कुल 1124 प्रत्याशियों का भाग्य गुरुवार को मतपेटिकाओं में कैद हो गया। भाग्यविधाताओं ने अपने अधिकार की मुहर लगाकर फैसला सुरक्षित कर दिया। एक दिन इंतजार में गुजरने के बाद शनिवार को जीत और हार का निर्णय सुनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की दो नगर पालिका व सात नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 150 और सभासद पद पर 974 प्रत्याशी मैदान में हैं। एक पखवाड़े की चुनावी धमाचौकड़ी के बाद गुरुवार को भाग्यविधाताओं ने बूथों पर जाकर अपने अधिकार की मुहर लगाई। सुबह दो घंटे मतदान की धीमी रफ्तार रही। जैसे-जैसे सूर्य आसमान पर तेज होता चला गया, वैसे-वैसे मतदाताओं ने अपने मताधिकार में तेजी दिखाई। 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच सर्वाधिक वोटिंग हुई। इसके बाद हर दो घंटे में मतदान का ग्राफ बढ़ता चला गया। शाम पांच बजे तक नगर पालिका कायमगंज, नगर पंचायत मोहम्मदाबाद व कंपिल के मतदाता 60 प्रतिशत से अधिक मतदान कर फर्स्ट डिवीजन पास हो चुके थे। हालांकि मतदान में सबसे फिसड्डी नगर पालिका फर्रुखाबाद के मतदाता इस समय तक 44.43 प्रतिशत मतदान कर अपनी सेकेंड डिवीजन भी नहीं बना पाए। मतदान समाप्ति तक 50 प्रतिशत का आंकड़ा पार नहीं हो सका। शाम 6 बजे तक जो मतदाता बूथ के अंदर पहुंच गए, उनका वोट डलवाया गया। नगर पंचायत नवाबगंज और कंपिल में 6.30 बजे के बाद भी मतदाता कतारों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। नवाबगंज में सर्वाधित 75.28 प्रतिशत और दूसरे नंबर पर कंपिल नगर पंचायत में 68.50 प्रतिशत मतदान रहा। जो प्रत्याशी चुनावी प्रचार में अपनी ताकत का एहसास कराते आ रहे थे। उन्हें मतदाताओं ने अपनी ताकत एहसास कराकर उनका भाग्य मतपेटिकाओं में कैद कर दिया। शाम तक कुल मतदान 62.84 प्रतिशत रिकार्ड किया गया। मतदान समाप्त होने के बाद पुलिस बल की सुरक्षा में मतपेटिकाओं को भेजकर स्ट्रांग रूम में रखवाया गया। इसके बाद स्ट्रांग रूम सील कर दिया गया। शनिवार सुबह स्ट्रांग रूम की सील तोड़कर मतपेटिकाएं निकाली जाएंगी। इसके बाद मतगणना शुरू होगी। शाम तक सभी निकायों के हार-जीत का निर्णय सुना दिया जाएगा। अब देखना यह है कि किसके सिर पर जीत का ताज पहुंचता है और किसे हार का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें