फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः शांति का संदेश देने वाली माता चंद्रघंटा की आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन सोमवार को माता चंद्रघंटा की विशेष आराधना की गई। घरों में यज्ञ, पूजन किया गया। मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही।
देवासुर संग्राम में घंटा नाद से असुरों का वध करने वाली माता चंद्रघंटा को भक्तों ने याद किया। सुबह से ही घरों में माता के इस स्वरूप का पूजन किया गया। उपवास रखे भक्तों ने माता से शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। यज्ञ में आहुतियां देकर माता से मनौती मांगी गई। देवी की सिद्ध पीठ गुरुगदांव देवी मंदिर और बढ़पुर मंदिर पर सुबह-शाम भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ने से बाहर दुकान लगाए दुकानदारों की भी बिक्री बढ़ गई है। इससे दुकानदार खुश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें