फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : वाहन की टक्कर से दो कांवड़िया घायल, एक गंभीर

विज्ञापन
घायल अमित चौहान। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गोला गोकर्णनाथ भोले बाबा के मंदिर में जलाभिषेक करके लौट रहे बाइक सवार कांवड़ियों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने उनको लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव दुर्गूपुर से 15 लोगों की टोली बाइकों से गोला गोकर्णनाथ का जलाभिषेक करने गई थी। सोमवार को जल चढ़ाने के बाद लौट रहे थे। अन्य बाइकें आगे निकल गईं।
सबसे पीछे वाली बाइक पर सवार गांव के ही नन्हेंलाल सक्सेना (32) और अमित चौहान (35) बरेली-इटावा राजमार्ग पर गांधी गांव के पास पहुंचे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपने वाहन से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

हालत गंभीर देख नन्हे लाल को रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे साथी मोनू राठौर ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है।

घायल नन्हें लाल। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें