फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबादः गंगा में डूबे बालक का शव कन्नौज जनपद में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज।
विज्ञापन

गंगा में डूबे बालक का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर कन्नौज के गांव चियासर के पास सोमवार दोपहर मिला। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।
शेरपुर सराय ग्राम पंचायत के मजरा कुंडपुरा निवासी जितेंद्र कुमार यादव का सात वर्षीय पुत्र पीयूष भाई आयुष के साथ रविवार शाम गंगा नहाने गया था। पास ही जितेंद्र पिकअप साव कर रहे थे। उनकी आंखों के सामने पीयूष डूब गया। सोमवार दोपहर तक चली खोजबीन के बावजूद पीयूष का कुछ पता नहीं चला तो थक हारकर जितेंद्र गांव लौट रहे थे तभी कन्नौज के चियासर के प्रधान का पास फोन आया कि गांव में कुछ मजदूरों ने गंगा से बालक का शव निकाला है। जितेंद्र भागकर तीन किलोमीटर दूर चियासर पहुंचे तो वह शव पीयूष उर्फ रवि का था। शव घर पर आते ही परिवार में कोहमरा मच गया। पीयूष एलकेजी का छात्र था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें