फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : सफाई कर्मियों का पालिका में धरना, हड़ताल की धमकी

विज्ञापन
नगर पालिका में धरने पर बैठे सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। समस्याओं का समाधान न होने पर सफाई कर्मियों ने पालिका दफ्तर पर धरना दिया। पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान जल्द न हुआ तो 20 जुलाई से कर्मचारी काम बंद कर हड़ताल पर चले जाएंगे। 11 सूत्री ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि के नेतृत्व में कई पदाधिकारी और सफाई कर्मी सुबह करीब 11 बजे पालिका दफ्तर पहुंचे। सभागार में धरना दिया। कहा कि कई-कई साल से सफाई नायक एक ही स्थान पर डटे हैं, मगर स्थानांतरण नहीं किया गया।
बैकलॉग कर्मियों का एरियर का भुगतान नहीं किया गया। कुछ सफाई कर्मी दफ्तरों में लिपिक बने हैं। उन्हें तुरंत सफाई कार्य पर भेजा जाए। संविदा सफाई कर्मियों के मानदेय से होने वाली कटौती का विवरण तीन दिन में दिया जाए। संविदा सफाई कर्मियों को 20 दिन अवकाश मिलना चाहिए, मगर नहीं दिया जाता। कई संविदा सफाई कर्मी सफाई नायक का काम कर रहे हैं, उन्हें तुरंत सफाई काम पर लगाया जाए।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सफाई कर्मियों के उपकरण खराब हो चुके हैं। इससे काम करने में दिक्कत है। लिहाजा तुरंत नए उपकरण दिए जाए। किसी भी सफाई कर्मी के परिजन की मृत्यु होने पर शोकावकाश दिया जाए। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 19 जुलाई तक यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता तो 20 जुलाई से काम बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद 11 सूत्री ज्ञापन डाक से डीएम को भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें