फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : झमाझम बारिश से गर्मी में राहत, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
कायमगंज में बारिश के दौरान छाता लगाकर जाता बाइक सवार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कायमगंज। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को दो घंटे की झमाझम बारिश ने राहत दी है। इससे गन्ने और धान की फसल को भी लाभ मिला है। किसान भी खुश हैं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद करीब 10 बजे झमाझम बारिश शुरू हुई, जो तकरीबन दो घंटे तक चली। इससे नगर की सड़कों पर पानी भर गया। कुछ देर के लिए कोतवाली के सामने, भूसा तिराहा आदि स्थानों पर जलभराव हुआ।
इसके बाद बारिश थमी तो सड़कों का पानी नालियों के रास्ते निकल गया। करीब एक बजे धूप निकल आई। बाजार में भी लोगों की चहल पहल दिखने लगी। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। किसान रोहित का कहना है कि बारिश से धान और गन्ने की फसल को काफी लाभ मिलेगा। बारिश फसलों में संजीवनी का काम कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें