फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : महिला से दुष्कर्म, प्रधान सहित दो पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। गन्ने के खेत में बुधवार की रात महिला से दुष्कर्म किया गया। महिला को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। भांजे ने प्रधान सहित दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला बुधवार रात घर के पास गन्ने के खेत में गई थी। वहां मौजूद दो लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर उसका भांजा और अन्य परिजन पहुंचे। बेहोशी की हालत में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां से उसे लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात लोहिया अस्पताल पहुंचने पर भर्ती कर लिया गया।
सुबह अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। परिजन उसे घर लेकर चले गए। महिला के भांजे की तहरीर पर पुलिस ने ग्राम प्रधान सोबरन और गांव के ही जितेंद्र के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान सोबरन ने बताया कि महिला का भांजा मैनपुरी जिले का रहने वाला है। हाल में ही गांव में कुछ जमीन खरीदी है। तहसील में मूल निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए हलफनामा मांग रहा था। जब हलफनामा देने से मना कर दिया तो दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ सोहराब आलम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें