फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद : जेल में 1100 बंदियों के बांधी गई राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला जेल फतेहगढ़ में बंदियों को राखी बांधकर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। प्रजापिता ब्रह्माकुुुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने 11 सौ बंदियों को राखी बांधी। अधीक्षक ने नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।
विज्ञापन

रविवार को जिला जेल फतेहगढ़ में रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहन बीके सुमन, गौरी, राधिका, नीता माता ने 1100 बंदियों को राखी बांधी। आश्रम के भाई श्याम, हरिशरण, गंगाराम व पिंटू ने बंदियों को मिठाई वितरित की। बीके सुमन ने बंदियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।
बंदियों ने एक स्वर में नशा छोड़ने की बात कही। इसके बाद अधीक्षक सहित अन्य स्टाफ ने राखी बंधवाई। अधीक्षक भीमसेन मुकुंद ने कहा कि नशे से परिवार के लोग परेशान होते है। इसलिए नशे से दूर रहना चाहिए। राखी के त्योहार के बारे में बंदियों को बताया। इस दौरान डिप्टी जेलर शैलेश सोनकर, अखिलेश मिश्रा, कृष्णा कुमारी, राकेश बाबू, रामकुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें